
उदित वाणी,आदित्यपुर:- सेंट्रल पब्लिक स्कूल (सीपीएस), आदित्यपुर में आज कक्षा 3 से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए राखी मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस रचनात्मक प्रतियोगिता में छात्रों ने उत्साह और जोश के साथ भाग लिया, और रंग-बिरंगे धागों, मोतियों, शीशों तथा अन्य सजावटी और पर्यावरण-अनुकूल सामग्रियों से सुंदर राखियां बनाई।
प्रतियोगिता के दौरान बच्चों की कल्पनाशीलता और सांस्कृतिक समझ की झलक देखने को मिली। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति प्रेम और समझ को बढ़ावा देना था, साथ ही उनकी रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना भी था। राखी जैसे पवित्र पर्व के माध्यम से बच्चों ने भाई-बहन के रिश्ते को खूबसूरती से प्रदर्शित किया और पारंपरिक मूल्यों को अभिव्यक्त किया।
प्रतियोगिता के अंत में विजेता छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, वहीं सभी प्रतिभागियों की मेहनत और रचनात्मकता की सराहना की गई।

