
उदित वाणी, जमशेदपुर: डिमना स्थित आरवीएस एकेडमी में विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर संपूर्ण प्राकृतिक पर्यावरण एवं उसके सान्निध्य में पलने वाले सभी प्राणियों के संरक्षण के प्रति जागरूकता एवं सहृदयता भाव उजागर करने के उद्देश्य से विद्यालय में विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई. इस दौरान विद्यार्थियों ने वक्तव्य, लघु नाटक एवं गीत -संगीत से सुसज्जित मनमोहक प्रस्तुति देकर प्रकृति के संरक्षण का संदेश दिया.
विद्यालय प्रबंधक बिंदा सिंह ने बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए विकास की अनिवार्यता के साथ प्रकृति का सहनीय सदुपयोग किए जाने का संदेश दिया. वहीं प्रधानाचार्य विशा मोहिन्द्रा ने भी प्रकृति की सुरक्षा और प्राकृतिक संसाधनों का जरूरत भर उपयोग को प्राथमिकता देने का संदेश दिया.
इस दौरान सभी मौजूद लोगों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली. इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष बिंदा सिंह, प्राचार्या वीशा मोहिन्द्रा, उप प्राचार्या अनिता तिवारी, शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद थे.

