
उदित वाणी, जमशेदपुर: मारवाड़ी युवा मंच, जमशेदपुर शाखा के आगामी सत्र 2026-27 के लिए चुनावी प्रक्रिया (नामांकन) आज संपन्न हुई. शाखा के पूर्व अध्यक्ष एवं चुनाव पदाधिकारी दिनकृत अग्रवाल (मेंगोतिया) की देखरेख में नामांकन प्रक्रिया पूरी की गई. इस दौरान संगठन की लोकतांत्रिक परंपराओं का पालन करते हुए पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित रखा गया.
प्रकाश बजाज के पक्ष में निर्विरोध नामांकन
निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रकाश बजाज द्वारा विधिवत नामांकन पत्र दाखिल किया गया. विशेष बात यह रही कि उनके अलावा किसी अन्य सदस्य ने अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी पेश नहीं की. इसके साथ ही प्रकाश बजाज का आगामी सत्र 2026-27 के लिए अध्यक्ष चुना जाना तय हो गया है. उनके नामांकन के समय मंच के सदस्यों में भारी उत्साह देखा गया.
नामांकन प्रक्रिया के दौरान हेमंत अग्रवाल ने भी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र लिया था, लेकिन अंततः उन्होंने अपना पर्चा दाखिल नहीं किया.
युवाओं की सक्रिय भागीदारी और समर्थन
नामांकन के अवसर पर मंच के कई सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रकाश बजाज के नेतृत्व पर भरोसा जताया. उपस्थित सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में मारवाड़ी युवा मंच समाज सेवा के कार्यों को नई गति देगा और संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा.
इस दौरान मुख्य रूप से अश्विनी अग्रवाल, उत्तम शर्मा, हेमंत गुप्ता, रवि शंकर सोनी, आशीष अग्रवाल, युवा हेमंत अग्रवाल (हर्ष), संदीप अग्रवाल, नीरज शर्मा, सहर्ष गोयल, हर्ष अग्रवाल, युवा शुभम गोयल, अंकित गुप्ता, अंकित सिंघानिया, लवनीश बजाज, वंश अग्रवाल, राघव केजरीवाल सहित अन्य सदस्य शामिल थे.
नामांकन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद निवर्तमान अध्यक्ष विकास शर्मा ने प्रकाश बजाज को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.

कल होटल HMS पैलेस, जुगसलाई में ‘आम सभा’ का आयोजन
शाखा के भविष्य की रूपरेखा तैयार करने के लिए कल (रविवार) दोपहर 5:00 बजे जुगसलाई स्थित होटल एचएमएस पैलेस, जुगसलाई (HMS Palace) में वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया है. गौरतलब है कि मारवाड़ी युवा मंच, जमशेदपुर शाखा में कुल 143 सदस्य हैं, जिनकी उपस्थिति में संगठन की आगामी गतिविधियों और प्रकाश बजाज के कार्यकाल की औपचारिकताओं पर चर्चा की जाएगी.
(मारवाड़ी युवा मंच जमशेदपुर, प्रकाश बजाज अध्यक्ष, मारवाड़ी युवा मंच चुनाव 2026, दिनकृत अग्रवाल मेंगोतिया, जुगसलाई आम सभा, जमशेदपुर मारवाड़ी समाज न्यूज़, Marwari Yuva Manch Jamshedpur, Prakash Bajaj President, MYM Jamshedpur Election 2026, HNS Palace Jugsalai Meeting, Marwari Yuva Manch News)

