
उदित वाणी, आदित्यपुर: रुक-रुक कर लगातार हो रही बारिश की वजह से आदित्यपुर-01 को आदित्यपुर-02 से जोड़ने वाले रेलवे अंडरग्राऊँड ब्रिज के भूतल पर जल-जमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है. जल-जमाव की वजह से जहाँ उक्त स्थान से होकर गुजरने वाले आम लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है. और भूतल पर भरे पानी से गुजरने के क्रम में आम लोग दोपहिया वाहन सहित गिरकर चोटिल भी हो रहे हैं.
वहीं, पैदल चलने वालों का उक्त स्थान से गुजरना हीं मुश्किल हो गया है. और मजबूरी में आम लोगों को रेलवे फाटक के पास स्थित फुट ओवर ब्रिज से होकर आवागमन करने के लिए बाध्य होना पड़ रहा है, जो कि ज्यादा सरल और सुरक्षित प्रतीत हो रहा है. जल-जमाव की समस्या भूतल पर निर्मित सड़क भी जर्जर और क्षतिग्रस्त हो गई है. उल्लेखनीय है कि रेलवे अंडरग्राऊँड ब्रिज से रेलवे की यात्री और मालवाहक गाड़ियों का आवागमन होता है. समय-समय पर रेलवे के द्वारा भी अंडरग्राऊँड ब्रिज के भूतल पर जल-जमाव की समस्या का निदान कराने का प्रयास भी किया गया है. परन्तु वारिश के बाद पुनः जल-जमाव की समस्या उत्पन्न हो रही है. जबकि अंडरग्राऊँड ब्रिज के दोनों किनारे (थोड़ी दूर) पर आदित्यपुर नगर निगम का ड्रैन (नाला) भी है. रोड कन्स्ट्रक्सन डिपॉर्टमेंट (आरसीडी) के द्वारा भी उक्त स्थान पर जल-जमाव की समस्या को दूर करने की पहल की गई. परन्तु इसका स्थायी निदान अब-तक नहीं हो पाया है.
जल-जमाव की समस्या का निदान कराने की माँग
भाजपा नेता विशू महतो ने आदित्यपुर नगर निगम तथा रेलवे प्रशासन से तत्काल रेलवे अंडरग्राऊंड ब्रिज के भूतल की जल-जमाव की समस्या का निदान कराने की माँग की है, ताकि उक्त रास्ते से होकर आवागमन करने वालों को राहत मिल सके.

