
आदित्यपुर (का.प्र.): श्री शनिदेव भक्त मंडली (ट्रस्ट) के संस्थापक सदस्य सह वर्तमान उपाध्यक्ष पंकज कुमार रामा का सोमवार प्रातः 10:30 बजे हृदय गति रुकने की वजह से निधन हो गया. सुंदरनगर निवासी स्व रामा लगभग 68 वर्ष के थे तथा अपने पीछे भरा_पूरा परिवार छोड़ गए हैं. उनका अंतिम संस्कार आज पार्वती घाट, बिष्टुपुर में हुआ. इस अवसर पर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे. मंडली के संस्थापक और संरक्षक देवव्रत घोष ने पंकज कुमार रामा के आकस्मिक निधन पर संवेदना जताया है तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है. उन्होंने स्व रामा के निधन को मंडली परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया है. श्री शनिदेव भक्त मंडली की श्रद्धांजली सभा 12 को श्री शनिदेव भक्त मंडली के द्वारा अपने दिवंगत उपाध्यक्ष पंकज कुमार रामा की स्मृति में आगामी 12 अप्रैल को शाम 4.30 बजे से आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के प्रथम चरण (चावला मोड़ के पास) स्थित मुख्य कार्यालय में श्रद्धांजली सभा आहूत किया गया है, जिसमें मंडली के सभी सदस्यों को आमंत्रित किया गया है.

