
उदित वाणी, जमशेदपुर: लाल बहादुर शास्त्री मेमारियल कॉलेज में सोमवार को एनसीसी कैडेट्स द्वारा तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया. इस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित डॉ. दीपक गिरी ने पावर प्रेजेंटेशन के माध्यम से तंबाकू से होने वाली बीमारियों और मृत्यु के संबंध में विस्तार से बताया. उन्होंने शहर में नशा मुक्ति केंद्र खोलने पर जोर दिया. कहा कि वर्तमान समय में युवा पीढ़ी नशे की आगोश में तेजी से जा रही है। उन्हें जागरूक करने की जरूरत है. वहीं मौसमी चटर्जी ने तंबाकू उत्पादन एवं वितरण पर चर्चा करते हुए सभी एनसीसी कैडेट को नशे से दूर रहने एवं दूसरों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई.
इससे पूर्व प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार झा ने अतिथियों के स्वागत किया. इस अवसर पर डॉ. झा ने कहा कि नशा करने वाले अपने साथ अपने परिवार को भी नुकसान पहुंचाते हैं. इस अवसर पर नुक्कड़ नाटक का मंचन भी किया गया. एनसीसी कैडेट्स द्वारा जागरुकता रैली भी निकाली गई. इस अवसर पर एनसीसी बटालियन के सुबेदार राम प्रसाद थापा, ना.क मनप्रीत सिंह, डॉ. अरविन्द पंडित, डॉ. विनय कुमार गुप्ता, मोहन साहू, सलोनी रंजन, शिवनाथ शर्मा और डॉ. शबनम प्रवीण मुख्य रूप से उपस्थित थीं.

