उदित वाणी कांड्रा: गम्हरिया थानांतर्गत जगन्नाथपुर रोड नंबर आठ बी निवासी जितेन्द्र पांडेय नामक व्यक्ति ने सल्फास की गोली खाकर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार की है। बताया गया है कि जीतेन्द्र पांडेय के बारीडीह निवासी समधी संजय पांडेय तथा समधिन किरण देवी के द्वारा पुत्री व दामाद के बीच हुई मामूली कहासुनी के कारण मारपीट की घटना की गई । अपने बेटे को पिटाते देख जितेन्द्र पांडेय ने उसे बचाने गए थे। इस दौरान समधी संजय पांडेय व समधिन किरण देवी ने मिलकर उन्हें भी पीट दिया तथा अपनी लड़की व उसके बच्चे तथा घर मे रखे गहने को लेकर थाना में मुकदमा करने की धमकी देते चले गए। इस दौरान समधी और समधिन के द्वारा भद्दी भद्दी गालियां दी गई। समधी व समधिन द्वारा सरेआम पिटाई से आहत जितेन्द्र पांडेय घर से निकलकर चले गए। वही उन्होंने किसी दुकान से खरीदकर सल्फ़ास कि गोली खा लिया तथा स्तिथि बिगड़ने पर स्वयं अपने पुत्र को फोन कर जानकारी दिया। सूचना मिलते ही उनके पुत्र तत्काल पहुँचे तथा इलाज के लिए गंगोत्री नर्सिंग होम ले गए। वहाँ से चिकित्सकों ने स्तिथि बिगड़ते देख टीएमएच रेफर कर दिया। टीएमएच में इलाज के दौरान रात्रि करीब 10,:10 बजे उनकी मौत हो गई। इधर मृतक के पुत्र सोनू पाण्डेय ने गम्हरिया थाना में अपने ससुर संजय पांडेय, सास किरण देवी के विरुद्ध पिता तथा उनके साथ मारपीट कर प्रताड़ित किये जाने पर आहत होकर पिता को आत्महत्या जैसी घटना के लिए मजबूर करने की शिकायत दर्ज कराते हुए करवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु एमजीएम भेज दिया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
KANDRA: समधी व समधिन के द्वारा पिटे जाने से आहत व्यक्ति ने की आत्महत्या मृतक के पुत्र ने ससुर, सास के विरुद्ध की शिकायत
Advertisement
<


