
उदित वाणी, जमशेदपुर: छात्र संगठन ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन (एआईडीएसओ) के साथ आईएमएसएस एवं आईडीवाईओ ने दुमका की अंकिता की निर्मम हत्या व सुनीता खाखा को प्रताडि़त करने के मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कार्रवाई की मांग को लेकर राज्य प्रतिवाद दिवस मनाया.
इसको लेकर साकची गोलचक्कर के समीप प्रदर्शन किया गया. इस दौरान छात्राओं और महिलाओं पर बढ़ते अपराध के खिलाफ प्रदर्शन किया गया. मौके पर ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन की प्रदेश उपाध्यक्ष चंदला बनर्जी ने कहा कि एक ओर प्रधानमंत्री बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की बात करते हैं, दूसरी तरफ गुजरात की सरकार वैसे दोषियों को रिहा करवा देती है, जिन पर संगीन जुर्म के आरोप हैं.
प्रतिवाद सभा का संचालन एआईडीएसओ जमशेदपुर नगर अध्यक्ष शुभम झा ने किया. इस दौरान युधिष्ठिर कुमार, सोनी सेनगुप्ता, प्रदीप कुमार यादव, शुभम कुमार झा, झरना महतो, प्रेम, खुदीराम, राजेश, अधीर, अपूर्व, मुस्कान, विशाल, अमित आदि उपस्थित थे.

