
उदित वाणी, जमशेदपुर : सोनारी स्थित ललन अखाड़ा में आज नवरात्रि पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ। इस अवसर पर जुस्को यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडे और भाजपा के वरिष्ठ नेता भरत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। दोनों नेताओं ने संयुक्त रूप से फीता काटकर पूजा पंडाल का उद्घाटन किया और माता की पूजा अर्चना की।
पूजा कमेटी ने किया स्वागत और सम्मान
उद्घाटन समारोह में पूजा कमेटी के संरक्षक एवं संचालक पन्ना सिंह जंघेल, अध्यक्ष अमेन्द्र सिंह जंघेल, महासचिव एवं कोषाध्यक्ष विनोद सिंह, निर्मल जंघेल, लाइसेंसी प्रदीप लाल, कमल साहु, ज्ञान देव बाग, कौशल सिंह, जिसान्द सिंह, अधिराज सिंह, किशन लाल, गौरव सिंह, शिवा, टिंकु सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया और सम्मान स्वरूप उन्हें अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट किए।

गणमान्य व्यक्ति और श्रद्धालुओं की उपस्थिति
कार्यक्रम में राजेश सिंह, सुधीर पाण्डे, संदीप सिंह, रामकुमार शर्मा, संतोष शर्मा, गोपी सिंह समेत कई स्थानीय गणमान्य व्यक्ति और श्रद्धालु भी मौजूद थे। अतिथियों ने पूजा समिति के प्रयासों की सराहना की और सभी को चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं।
सांस्कृतिक और धार्मिक उत्सव का केंद्र
ललन अखाड़ा का नवरात्रि पंडाल इस वर्ष भी श्रद्धालुओं के लिए भक्ति और सांस्कृतिक उत्सव का केन्द्र बना।

