
36 साल सेवा दी, बच्चों से कहा-कभी स्कूल नागा नहीं करें
उदित वाणी, जमशेदपुर: बंगाल मुस्लिम प्राथमिक विद्यालय सीतारामडेरा की प्रधानाध्यापिका नेरियन एक्का को भावभीनी विदाई शुक्रवार को दी गई. स्कूल परिसर में आयोजित एक विदाई समारोह में बच्चों और शिक्षकों ने उन्हें विदाई दी.
स्वागत भाषण स्कूल शिक्षिका बिन्दु कुमारी ने दिया. नेरियन एक्का 36 साल तक शिक्षिका रही. नेरियन एक्का ने कहा कि यह 36 साल बच्चों के साथ गुजरा है.
उनसे अलग होना काफी पीड़ादायक है. एक्का ने बच्चों और शिक्षकों से कहा कि जिंदगी में कितनी भी मुश्किल आए, उसका डंटकर मुकाबला करना चाहिए. उन्होंने बताया कि शुरूआत के सालों में उन्होंने वैसे विद्यालयों में काम किया, जो दुर्गम इलाकें में थे.
बच्चों से कहा कि वे कभी भी स्कूल नागा नहीं करें और मन लगाकर पढ़ाई करें. उन्होंने अपना प्रभार बिन्दु कुमारी को दिया. मौके पर स्कूल की रसोइया वाहामुनी धान को भी विदाई दी गई.
समय की पाबंद थी एक्का टीचर
आदिवासी मध्य विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सविता कुमारी ने कहा कि नेरियन एक्का समय की काफी पाबंद थी. कभी नहीं हुआ कि वह लेट से आई और स्कूल अनुस्थित रही. पढ़ाई को लेकर बेहद समर्पित रही.
बंगाल मुस्लिम की पूर्व शिक्षिका वीणा कुमारी ने कहा कि नेरियन एक्का के कार्यकाल में स्कूल ने काफी प्रगति की है. उन्होंने उम्मीद जतायी कि आगे भी स्कूल से उनका जुड़ाव बना रहेगा.
इस अवसर पर स्कूल के स्टूडेन्ट्स- प्रवीण कुमार, अनमोल कुमार, अनिशा कुमारी, सुहानी मुखी, पवन साहिस, शुभोजीत बनर्जी, सुमित कैबर्त, सुरूचि कुमारी ने गीत, संगीत और नृत्य की प्रस्तुति कर भावभीनी विदाई दी.
अंत मैं शिक्षकों और बच्चों ने नेरियन मैम को फूलों का गुच्छ और उपहार दिया. मौके पर स्कूल की शिक्षिका बिंदु कुमारी, मनोहर शर्मा, पूर्व शिक्षिका वीणा कुमारी, आदिवासी मध्य विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सविता कुमारी, जया मंडल, सोनाली मंडल और विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य निरंजन शर्मा, किरण देवी, रेणु गुप्ता मौजूद थीं.

