उदित वाणी जमशेदपुर: कोवाली थाना को नया थाना प्रभारी मिल गया है। मुकेश कुमार साव ने शुक्रवार को कोवाली थाना प्रभारी के रूप में अपना प्रभार ग्रहण कर लिया। प्रभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने को अपनी पहली प्राथमिकता बताया।
इस अवसर पर थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखना, आम लोगों की समस्याओं को सुनना और अपराध पर नियंत्रण रखना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर क्षेत्र को सुरक्षित बनाने का प्रयास किया जाएगा।
ज्ञात हो कि कोवाली थाना के पूर्व प्रभारी धनंजय पासवान का तबादला कदमा थाना कर दिया गया है। उनके स्थानांतरण के बाद मुकेश कुमार साव को कोवाली थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


