
45 सीबीएसई व 40 आईसीएसई स्कूलों में चल रहा मिशन एडमिशन
उदित वाणी, जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में सीबीएसई व आईसीएसई से संबद्धता प्राप्त कुल 85 स्कूल हैं. इन सभी दाखिले की प्रक्रिया चल रही है. इन सभी स्कूलों में इंट्री लेवल क्लास में कुल 8684 सीटें दाखिले के लिए उपलब्ध है, जिनमें से 25 प्रतिशत सीटें आरटीई के तहत आरक्षित की गई हैं.
इन स्कूलों में आरक्षित सीटों की संख्या 2171 है. इनमें जिला शिक्षा विभाग की ओर से आवेदन आमंत्रित कर दाखिले लिए जाएंगे. कुल 85 स्कूलों में 8684 सीटें हैं, इसका मतलब यह कि सभी के सभी 85 स्कूलों में इंट्री लेवल क्लास में दाखिले के लिए औसतन 102 सीटें उपलब्ध हैं. इस गणित को ऐसे समझें कि कुछ स्कूलों में 150 तक भी सीटें हैं तो कुछ में 50 से लेकर 75 सीटें भी हैं.
ऐसे में 85 स्कूलों में औसत माना जाए तो प्रति स्कूल 102 सीटें उपलब्ध हैं. इन 85 स्कूलों में से अधिकतर स्कूलों में अबतक 700 से 1200 आवेदन आए हैं. दर्जन-आधा दर्जन स्कूल ऐसे भी हैं जहां 1800 से 2000 आवेदन जमा किए गए हैं.
इन आंकड़ों का औसत निकाला जाए तो लगङग 1300 आवेदन प्रति स्कूल में किए गए हैं. इक्का-दुक्का स्कूलों स्कूलों अभी आवेदन जमा लेने की तिथि नहीं आई है. ऐसे में अबतक के औसत आंकड़े की बात करें तो करीब एक लाख के आसपास आवेदन आ चुके हैं. इसी औसत के हिसाब से सभी 85 स्कूलों में आने वाले संभावित आवेदनों का औसत निकाला जाए तो यह संख्या 1,10,500 होती है.
इसका मतलब यह कि इस बार औसतन एक लाख 10 हजार से ज्यादा आवेदन स्कूलों में आने की संभावना है. यहां बता दें कि पूर्वी सिंहभूम जिले में सीबीएसई से संबद्ध 45 स्कूल हैं, जिनमें केंद्र सरकार द्वारा संचालित केंद्रीय विद्यालय भी शामिल हैं. वहीं सीआईएससी की सूची के मुताबिक पूर्वी सिंहभूम जिले में 40 आईसीएसई स्कूल हैं। इन सभी स्कूलों में दाखिला चल रहा है.
अलग-अलग स्कूल में इंट्री प्वाइंट अलग-अलग है. यही कारण है कि स्कूल प्रबंधन ने बच्चों की उम्र सीमा भी अलग-अलग तय की है. इस साल शहर के अधिकांश प्राइवेट स्कूल ऑनलाइन ही फॉर्म बेच रहे हैं. बताते चलें कि नर्सरी, एलकेजी में दाखिले के लिए फॉर्म खरीदने के बाद उसे जमा किया जायेगा.
इसके बाद अलग-अलग स्कूल प्रबंधन द्वारा बच्चों के एडमिशन की प्रक्रिया अपनायी जायेगी. लॉटरी के जरिये एडमिशन होगा, लेकिन लॉटरी की प्रक्रिया क्या होगी, यह स्कूल प्रबंधन अपने स्तर से तय करेगा. जमशेदपुर अनएडेड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की ओर से निर्णय लिया गया है कि लॉटरी का रिजल्ट जनवरी 2023 के तीसरे शनिवार को जारी किया जायेगा.
लॉटरी के जरिए होगा एडमिशन
नर्सरी, एलकेजी में दाखिले के लिए फॉर्म खरीदने के बाद उसे जमा किया जायेगा। इसके बाद अलग-अलग स्कूल प्रबंधन द्वारा बच्चों के एडमिशन की प्रक्रिया अपनायी जायेगी.
लॉटरी के जरिये एडमिशन होगा, लेकिन लॉटरी की प्रक्रिया क्या होगी, यह स्कूल प्रबंधन अपने स्तर से तय करेगा. जमशेदपुर अनएडेड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की ओर से निर्णय लिया गया है कि लॉटरी का रिजल्ट जनवरी 2023 के तीसरे शनिवार को जारी किया जायेगा.
2171 सीटें आरटीई के तहत आरक्षित
जिले के प्राइवेट स्कूलों में गरीब और अभिवंचित वर्ग के बच्चों के लिए 2171 सीट आरक्षित की गयी है. इस पर नामांकन के लिए आवेदन फॉर्म जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय स्थित आरटीई सेल की ओर से दिसंबर माह में वितरित किया जायेगा. वहीं प्राइवेट और ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के नामांकन फॉर्म भरने और एडमिशन के लिए नगर निगम द्वारा निर्गत जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड का होना जरूरी है.
वहीं केवल वे बच्चे ही नामांकन फॉर्म भर सकते है, जिसकी उम्र सीमा साढ़े तीन से साढ़े चार साल के बीच होगी. इसी वजह से सभी स्कूल प्रबंधन द्वारा इस बार यह तय किया गया है कि नौनिहालों के एडमिशन के फॉर्म जमा करने के बाद लॉटरी में जिन बच्चों का नाम निकल भी जाता है, उन सभी बच्चों के सर्टिफिकेट (जन्म प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र) की जांच करवायी जायेगी.
शहर के प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन के लिए फॉर्म की कीमत में एकरूपता रखने के लिए पूर्व में 200 रुपये तय किया था, लेकिन पिछले साल इसमें बढ़ोतरी कर दी गयी थी. लोयोला स्कूल प्रबंधन ने फॉर्म की कीमत 250 रुपये जबकि जेएच तारापोर स्कूल ने 225 रुपये रखा था. इस बार डीएवी बिष्टूपुर की ओर से आवेदन फार्म के 500 रुपये लिए जा रहे हैं.
आईसीएसई के इन 40 स्कूलों में दाखिला :
गुलमोहर हाई स्कूल टेल्को कॉलोनी जमशेदपुर, लिटिल फ्लावर स्कूल टेल्को कॉलोनी जमशेदपुर, लोयोला स्कूल, बिष्टूपुर जमशेदपुर, लोयोला स्कूल टेल्को, सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल, बिष्टुपुर, डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल कदमा, राजेंद्र विद्यालय साकची, हिल टॉप स्कूल टेल्को कॉलोनी जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम, केरल समाजम मॉडल स्कूल गोलमुरी, चर्च स्कूल बेलडीह जमशेदपुर, सेंट जोसेफ कॉन्वेंट हाई स्कूल, नरभेराम हंसराज इंग्लिश स्कूल खरकई लिंक रोड बिष्टुपुर, विग इंग्लिश स्कूल छोटा गोविंदपुर (टेल्को), एडीएलएस सनशाइन स्कूल साकची जमशेदपुर, माउंट व्यू स्कूल, आंध्र एसोसिएशन इंग्लिश स्कूल, मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल जमशेदपुर, दयानंद एंग्लो वैदिक पब्लिक स्कूल पटेल नगर, दयानंद पब्लिक स्कूल ताप्ती रोड साकची, रामकृष्ण मिशन इंग्लिश स्कूल एल रोड बिष्टुपुर जमशेदपुर, टैगोर अकादमी रवीन्द्र भवन, केरल पब्लिक स्कूल रोड नंबर 17, जवाहर नगर मानगो, रामकृष्ण मिशन इंग्लिश स्कूल सिदगोड़ा एग्रीको, रामकृष्ण विवेकानंद शारदा विद्यापीठ, सिस्टर निवेदिता इंग्लिश हाई स्कूल बर्मामाइंस जमशेदपुर, विवेकानंद इंग्लिश हाई स्कूल चिनाब रोड साकची, सेंट जॉन्स हाई स्कूल जुगसलाई, केरल पब्लिक स्कूल भाटिया पार्क के पास, उलियान कदमा, रिवर व्यू इंग्लिश स्कूल नई रानी कुदरी, आरवीएस अकादमी, सिरोमन नगर, डिमना रोड मानगो, श्रीकृष्ण पब्लिक स्कूल बिष्टुपुर, कार्मेल जूनियर कॉलेज सोनारी जमशेदपुर, जेएच तारापुर स्कूल स्ट्रेट माइल रोड धतकीडीह, रामकृष्ण विवेकानंद इंटरनेशनल इंग्लिश स्कूल बारसोल, बहरागोरा, रामकृष्ण विवेकानंद इंटरनेशनल इंग्लिश हाई स्कूल कामारीगोड़ा पूर्वी सिंहभूम, रामकृष्ण मिशन लेडी इंद्रसिंह इंग्लिश स्कूल इंद्रनगर जमशेदपुर, डीएसएम स्कूल फॉर एक्सीलेंस, ठाकुर प्यारा सिंह रोड, काशीडीह, एसएस अकादमी एनएच – 33, सुमना दत्ता मेमोरियल विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल बालीगुमा, सेंट एंथोनी अकादमी पोखरी भिलाईपहाड़ी, विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल ओल्ड पुरुलिया रोड जेसु भवन के पास.
सीबीएसई के इन 45 स्कूलों में होगा दाखिला
एआईडब्ल्यूसी एकेडमी ऑफ एक्सेलसेलेंस बारिदिह, एटॉमिक एनर्जी सेंट्रल स्कूल जडुगुडा, एटॉमिक एनर्जी सेंट्रल स्कूल नरवापहार, एटॉमिक एनर्जी सेंट्रल स्कूल जडुगुडा माइन्स, एटॉमिक एनर्जी सेंट्रल स्कूल नरवापहर, एटॉमिक एनर्जी सेंट्रल स्कूल तुरमदिह, एटॉमिक एनर्जी सेंट्रल स्कूल तुरमदिह, बी एस. फार्म एरिया हाई स्कूल कदमा, ब्लू बेल्स इंग्लिश हाई स्कूल भिलाई पहाड़ी, चिन्मय विद्यालय, साउथपार्क, डीएवी पब्लिक स्कूल बिष्टुपुर, डीबीएमएस कदमा हाई स्कूल फार्म एरिया, पुरब, ढोल स्कूल, नई स्कूल, ढोल स्कूल, ढोल स्कूल, ढोल स्कूल, ढोल स्कूल, ढोल स्कूल, ढोल स्कूल, ढोल स्कूल, ढोल स्कूल, ढोल स्कूल, ढोल स्कूल, ढोल स्कूल जवाहार नवोदय विद्यायाला चुटर पारुलिया, जुस्को स्कूल साउथ पार्क, कसिदिह हाई स्कूल सक्ची, केरल पब्लिक स्कूल बर्मामाइन्स, नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल भिलाई पाहारी, नेताजी सुबीस पब्लिक स्कूल जदुगोदा, नेताजी सुबास पब्लिक स्कूल हल्दिपोखर फाउंडेशन लिटिल हार्ट स्कूल नरवापहार, राम कृष्ण मिशन स्कूल सिधगोरा, आरएमएस हाई स्कूल, खुटाडीह, एस डी एस एम स्कूल फॉर एक्सीलेंस सिधगोरा, एस ई रेलवे मिक्स्ड हाई स्कूल बगबेरा, एस.डी. पब्लिक स्कूल बिरसा नगर, संत नंद लाल स्मृति विद्या मंदिर घाटशिला, शिक्षा निकेतन टेल्को, साउथ पॉइंट स्कूल साउथ पॉइंट स्कूल, श्री श्री रविशंकर विद्या मंदिर बर्डीह, एसटी. मैरीज इंग्लिश हाई स्कूल बिस्टुपुर, तारापदा सरंगी डेव पब्लिक स्कूल बहरोगोरा, वैली व्यू स्कूल टेल्को, विद्या भारती चिनमाया विद्यायाला टेल्को कॉलोनी, विद्या भारती इंग्लिश स्कूल हल्दीपोखर, विकास विड्यालाया गोबरहुशी, विवेक विड्यालाया छाटा गोविंद स्कूल असानबनी.

