उदित वाणी, जमशेदपुर: फिल्म कलाकार मनोज बाजपेयी ने अजीताबुरु माइंस क्षेत्र में जोरम फिल्म की पहले चरण की शूटिंग के बाद दूसरे चरण की शूटिंग गुवा के बोकना वन क्षेत्र में की. दोनों वन क्षेत्र के स्थल में जोरम फिल्म की पटकथा एवं संवाद की कहानी को फिल्माया गया, जिसमें सारंडा जंगल के आकर्षक दृश्य को कैमरे में कैद किया गया. फिल्म की शूटिंग में आदिवासी बच्चे एवं पिता के संबंधों को दर्शाया गया. इस फिल्म की शूटिंग में गुवा के युवा विभिन्न वेशभूषा में दिखे. दूसरी ओर सेल गुवा मुख्य महाप्रबंधक विपिन कुमार गिरी द्वारा मनोज वाजपेयी को सम्मानित किया गया.
Advertisement
<


