उदित वाणी जमशेदपुर : झारखंड सरकार द्वारा प्रदेश में झारखंड राज्य कृषि उपज एवं पशुधन विपणन विधेयक के माध्यम से खाद्यान्न पर लगाये गए दो प्रतिशत मंडी शुल्क के विरोध में सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का आंदोलन अनवरत जारी है।
इस संदर्भ में चैम्बर के अध्यक्ष विजय आनंद मूनक नें बताया कि इस विधेयक के विरोध में पूरे प्रदेश के व्यापारी गोलबंद हो रहे है। इस आंदोलन को धार देने एवं राज्यस्तरीय रणनीति तैयार करने हेतु झारखंड फेडरेशन के तत्वावधान में एक प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया।इस बैठक में भाग लेने हेतु आज सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के नेतृत्व में शहर के तकरीबन 100 व्यापारियों ने रांची के लिए प्रस्थान किया ओर इस बैठक में अपनीं बातों को बुलंदी से रखा ।
सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका, महासचिव मानव केडिया, उपाध्याक्ष (ट्रेड) नितेश धूत, सचिव (ट्रेड) अनिल मोदी, सत्यनारायण अग्रवाल मुन्ना, परसुडीह बाजार समिति के अध्यक्ष दीपक भालोटिया, पवन नरेड़ी, करण ओझा, विजय अग्रवाल, संजीव कुमार, संतोष अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, शंकरलाल, चंद्र प्रकाश शुक्ला, विनोद मित्तल, भीमसेन शर्मा, रामचंद्र, सरवजीत गुप्ता, बंटी अग्रवाल, मनोज गोयल, संजय अग्रवाल, मनोज आगीवाल, मनोज बागड़ी, कीशनलाल जी, गणेश बोरा, अजय अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Jamshedpur : कृषि उपज एवं पशुधन विधेयक के विरोध बैठक मे शामिल होने के लिए 100 से ज्यादा व्यवसायी रांची रवाना
Advertisement
<


