
उदित वाणी, जमशेदपुर: पोटका प्रखंड के मानपुर एवं पोड़ाडीहा पंचायत के मोगलासाईं गांव के साथ-साथ जमशेदपुर प्रखंड के हितकू में रविवार को आध्यात्मिक बयार बही। इन तीनों स्थानों पर आयोजित हरिनाम संकीर्तन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पोटका विधायक संजीव सरदार शामिल हुए। उन्होंने विभिन्न मंदिर प्रांगणों में मत्था टेककर क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ने का माध्यम: संजीव सरदार
श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए विधायक संजीव सरदार ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन न केवल हमारी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपराओं को जीवित रखते हैं, बल्कि समाज में एकता, भाईचारा और सकारात्मक सोच को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने समाज के समग्र विकास के लिए आपसी सद्भाव बनाए रखने की अपील की और कहा कि इन परंपराओं को सहेजना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।
जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की रही गरिमामयी उपस्थिति
इन धार्मिक आयोजनों के दौरान विधायक के साथ आंदोलनकारी नेता सुनील महतो, पूर्व जिला परिषद सदस्य चंद्रावती महतो, चन्द्रकिशोर धल, अजीत गौड़, नंदलाल दास, समीर दास और संजय दास मुख्य रूप से मौजूद रहे। संकीर्तन में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामवासियों के कारण पूरा माहौल भक्ति के रंग में डूबा नजर आया।

