उदित वाणी, जमशेदपुर: झारखंड की औद्योगिक राजधानी एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर के सौंदर्य और प्रतिभा के संगम की गवाह बनने जा रही है। एमवी प्रोडक्शन और स्काईवे कैरियर हब के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 16 और 17 मई 2026 को होटल क्रूज, आदित्यपुर में ‘मिस इंडिया एशिया-2026’ का भव्य फिनाले आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन झारखंड के लिए गौरव का विषय है क्योंकि यह राज्य का एकमात्र राष्ट्रीय स्तर का पेजेंट है।
आईक्यू और करंट अफेयर्स से परखी जाएगी प्रतिभा
एमवी प्रोडक्शन की प्रबन्ध निदेशक आविष्का चाँद ने बताया कि इस पेजेंट का मुख्य उद्देश्य प्रतिभा, आत्मविश्वास और सपनों का जश्न मनाना है। वहीं, स्काईवे कैरियर हब के निदेशक कर्मवीर सोनी ने स्पष्ट किया कि यह प्रतियोगिता केवल बाहरी सुंदरता तक सीमित नहीं है। इसमें विशेषज्ञों की एक टीम द्वारा प्रतिभागियों के आईक्यू (IQ) और करेंट अफेयर्स का भी कड़ा परीक्षण किया जाएगा, ताकि एक संपूर्ण व्यक्तित्व को विजेता चुना जा सके।
चयन प्रक्रिया और आकर्षक पुरस्कार
‘मिस इंडिया एशिया-2026’ के लिए देशभर से 500 से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद केवल 60 उत्कृष्ट फाइनलिस्ट को मुख्य मुकाबले के लिए चुना गया है। विजेताओं को निम्नलिखित पुरस्कारों से नवाजा जाएगा:
भव्य ग्रैंड क्राउन और ट्रॉफी।
डायमंड पेंडेंट।
2 लाख रुपये का प्रोफेशनल अनुबंध।
कैरियर के बेहतरीन राष्ट्रीय अवसर।
इन श्रेणियों में होगा मुकाबला
प्रतियोगिता को आयु के आधार पर विभिन्न श्रेणियों में विभाजित किया गया है:
लिटिल मिस/मिस्टर इंडिया एशिया: 4-15 वर्ष।
मिस/मिस्टर टीन: 16-19 वर्ष।
मिस इंडिया एशिया: 20-28 वर्ष।
मिसेज एवं मिस्टर इंडिया एशिया: 25 वर्ष से अधिक।
प्रमुख सहयोग और आयोजक टीम
इस मेगा इवेंट को सफल बनाने में झरना चाँद (ऑर्गनाइजर), कबीर मुखी (शो डायरेक्टर), अमनदीप सिंह विरदी (प्रोपराईटर, होटल क्रूज), रंजन सिंह (वाइस प्रेसिडेंट, होटल क्रूज), विकास शर्मा (ऑनर, वृद्धि क्रिएशन) और गुरशरण सिंह (ऑपरेशन मैनेजर) सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इस आयोजन को द क्रूज, लैक्मे एकेडमी और झारक्रॉफ्ट जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों का सहयोग प्राप्त है।


