उदित वाणी जमशेदपुर : पीएम मोदी ने शुक्रवार को मुंबई से वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इसका सीधा प्रसारण टाटानगर रेलवे स्टेशन पर एलइडी टीवी के माध्यम से रेल अधिकारियों के प्रयास से दिखाया गया. यह सुविधा रेल यात्रियों को ठीक पूछताछ केंद्र के भीतर वाले काउंटर के पास दी गयी है. पहले से ही इस तरह का आदेश आने के कारण ऐसी व्यवस्था रेल अधिकारियों की ओर से की गयी थी. पीएम मोदी ने जिस ट्रेन का उद्घाटन किया उसे मुंबई से सोलापुर स्टेशन और मुंबई से शिरडी साईनगर के बीच चलायी जायेगी. बताया जा रहा है कि टाटानगर स्टेशन से हावड़ा के बीच भी अगले माह से वंदे भारत ट्रेन की शुरूआत की जा सकती है. इस तरह के संकेत उच्च रेल अधिकारियों की ओर से मिल रहे हैं. वंदे भारत को देश के कोने-कोने तक चलाने का निर्णय लिया गया है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Jamshedpur : मुंबई से रवाना हुई वंदे भारत ट्रेन का टाटानगर स्टेशन में दिखा सीधा प्रसारण
बॉक्स के लिए : पीएम मोदी ने ट्रेन को हरी झंडी देकर किया रवाना टाटा से हावड़ा के बीच भी चलेगी वंदे भारत ट्रेन
Advertisement
<


