उदित वाणी, जमशेदपुर: जमशेदपुर में टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर गुरुवार को जमशेदपुर में लांच होने जा रहा है. टोयोटा के स्थानीय डीलर बेबको टोयोटा की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार इस एसयूवी को लांच किया जाएगा, जिसका शहरवासी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. यह कॉम्पेक्ट एसयूवी स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट में उपलब्ध होगा. टोयोटा इस अपकमिंग कार में स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन की चॉइस बेस से ऊपर वाले एस वेरिएंट देगी. अनुमान है कि इस वेरिएंट की प्राइस 15 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी जा सकती है जो पेट्रोल-ऑटोमेटिक वेरिएंट के मुकाबले 2.5 लाख रुपये ज्यादा होगी. एक्स-शोरूम प्राइस के बाद कस्टमर को रोड टैक्स, इंश्योरेंस और कई छोटे-मोटे खर्चें भी देने होते हैं और इनमें 3 लाख रुपये का और खर्च आ जाएगा. ऐसे में रोड टैक्स, इंश्योरेंस सब मिलाकर भी टोयोटा अर्बन क्रूजर एस हाइब्रिड वेरिएंट की कीमत 20 लाख रुपये ऑन-रोड प्राइस को टच नहीं करेगी.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<


