
उदित वाणी, जमशेदपुर: कोल्हान विश्वविद्यालय ने गुरुवार को छठवां दीक्षांत समारोह को लेकर टॉपरों की लिस्ट जारी कर दी है. अप्रैल में होने वाले दीक्षांत समारोह में इन्हीं विद्यार्थियों को मेडल व प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा.
इस सूची में यूजी व पीजी के अलग-अलग विषयों के कुल 38 टॉपर्स के नाम शामिल किए गए हैं. यूजी में करीम सिटी कॉलेज की अर्थिति मिश्रा को बेस्ट ग्रेजुएट इन ऑल फैकल्टी के लिए विशेष रूप से मेडल प्रदान किया जाएगा. अप्रैल के पहले सप्ताह में कोल्हान विश्वविद्यालय का छठवां दीक्षांत समारोह आयोजित होगा.
इसे लेकर अभी से ही तैयारी शुरू हो गई है. विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से तैयारी कमेटी का भी गठन कर लिया गया है. सभी को जिम्मेदारी भी बांट दी गई है. कोल्हान विश्वविद्यालय में इस बार दीक्षांत समारोह का यूजी बेस्ट ग्रेजुएट इन ऑल फैकल्टी का टॉपर करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर के अर्थिति मिश्रा बने है.
जबकि कोल्हान विश्वविद्यालय सत्र 2019–21 के स्नातकोत्तर हिंदी विषय के टॉपर रितु कुमार सिंह बनी हैं. विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ पीके पाणी ने कहा कि दीक्षांत समारोह को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है.
अप्रैल के पहले सप्ताह ही दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जाएगा. टॉपरों की लिस्ट के अलावा सभी कॉलेजों को पांचवां दीक्षांत समारोह के दौरान ली गई राशि वापस भेज दी गई है. पांचवे दीक्षांत समारोह में जो शुल्क जमा किए थे और उन्हें वापस नहीं मिला था. उन विद्यार्थियों को कॉलेज स्तर से राशि वापस कर दिया जाएगा. कॉलेज में ही ग्रेजुएशन डे मनाया जाएगा.
इन विद्यार्थियों को मिलेगा मेडल
पूनम कुमारी, मानव शास्त्र, पीजी विभाग (चाईबासा), सुष्मिता कुईला, बांगला, बहारागोडा कॉलेज, अंकिता मोहंता, बॉटनी, पीजी विभाग (चाईबासा), नीलेंद्र कुमार महंता, केमिस्ट्री, पीजी विभाग (चाईबासा), निषाद परवीन, कॉमर्स, करीम सिटी कॉलेज (जमशेदपुर), राजीव कुमार, अर्थशास्त्र, को-ऑपरेटिव कॉलेज (जमशेदपुर), रितुपर्णा रॉय, अंग्रेजी पीजी विभाग चाईबासा, आनंद कुमार ज्योग्राफी वर्कर्स कॉलेज जमशेदपुर, प्रतीक कुमार, जियोलॉजी, पीजी विभाग चाईबासा, रितु कुमारी सिंह, हिंदी, पीजी विभाग चाईबासा, माधुरी कुमारी, इतिहास ग्रेजुएट कॉलेज जमशेदपुर, राजेश्वरी जारिका, हो, पीजी विभाग चाईबासा, वसुंधरा महतो, कुड़मली, पीजी विभाग चाईबासा, गुलजार नजारा, गणित, करीम सिटी कॉलेज (जमशेदपुर), सुषमा बारिक, ओडिया, बहरागोड़ा कॉलेज, बसंती गागराई, दर्शनशास्त्र, पीजी विभाग (चाईबासा), लुबना दास, फिजिक्स, पीजी विभाग (चाईबासा), अनु कुमारी, पॉलिटिकल साइंस, ग्रेजुएट कॉलेज, आकांक्षा सिंह, मनोविज्ञान, करीम सिटी कॉलेज (जमशेदपुर), मनीषा बोदरा, संस्कृत, पीजी विभाग (चाईबासा), मधुबनी बास्के, संथाली, बहरागोड़ा कॉलेज, शगुन टूडू, समाजशास्त्र पीजी विभाग (चाईबासा), तबस्सुम परवीन, उर्दू, करीम सिटी कॉलेज, अनवेषा भांजा, जूलॉजी, पीजी विभाग (चाईबासा). एमबीए टॉपर (सत्र 2019– 21) में स्वीटी कुमारी, वर्कर्स कॉलेज (जमशेदपुर), एमएड टॉपर- प्रियंका कुमारी, पीजी विभाग (चाईबासा), बीएड टॉपर- दशरथ गोप करीम सिटी कॉलेज, बीटेक टॉपर- एमडी शाहिद उल हक आरबीएस कॉलेज इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी जमशेदपुर, बीडीएस टॉपर- ए महापात्र अवध डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल जमशेदपुर, एलएलबी टॉपर- जुनास पूर्ति, जमशेदपुर को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज, बीएससी नर्सिंग टॉपर- स्वेता टीएमएस कॉलेज ऑफ नर्सिंग.
यूजी में इनको दिया जाएगा मेडल
यूजी में टॉपर ऑफ साइंस फेकल्टी- यूजी फाइनल टॉपर,( सत्र 2018–21)- अर्थिति मिश्रा को दिया जाएगा। वह करीम सिटी कॉलेज की छात्रा है.
इसके अलावा टॉपर ऑफ कॉमर्स फेकल्टी- प्रियंका घोष, कॉमर्स एसआईटीई, गम्हरिया, भावना कुमारी कॉमर्स एक्सआईटी गम्हरिया, टॉपर ऑफ यूजी वोकेशनल, आरईसी परवीन बीसीए जेम फाउंडेशन केएमपी एम कॉलेज, यूजी फाइनल (सत्र 2018–21)- टॉपर ऑफ आर्ट्स फेकल्टी (मानवीकी) निशा कुमारी इंग्लिश जेकेएस कॉलेज मानगो, टॉपर ऑफ सोशल साइंस फेकल्टी- तसनीम, समाजशास्त्र, जेकेएस कॉलेज, बेस्ट ग्रेजुएट इन ऑल फेकल्टी अर्थिति मिश्रा, गणित, करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर को मेडल दिया जाएगा.

