
उदित वाणी, जमशेदपुर: शहर में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम में आए कोल्हान डीआईजी अजय लिंडा ने सोमवार को जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ एक समीक्षात्मक बैठक की.
यह बैठक वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित सेमिनार हॉल में आयोजित की गई. इस बैठक में मुख्य रूप ने डीआईजी अजय लिंडा, एसएसपी प्रभात कुमार, सिटी एसपी के विजय शकंर, ग्रामीण एसपी मुकेश कुमार लुणायत के अलावा सभी डीएसपी मौजूद रहे. डीआईजी ने जिले में सभी थानों में लंबित वारंट, कुर्की का निष्पादन, सघन गश्ती और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए निर्देश दिए.
Advertisement
<

