
उदित वाणी कांड्रा: सरायकेला विधानसभा के अंतर्गत कांड्रा पंचायत के एसजेजी क्लब में आयोजित एकदिवसीय सरायकेला खरसावां झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा सदस्यता ग्रहण सह मिलन समारोह में कोल्हान के झामुमो दिग्गज नेताओं का होगा महाजुटान इसमें मुख्य रूप से झारखंड सरकार के जल संसाधन एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन, आदिवासी कल्याण एवं परिवहन मंत्री दीपक बिरूआ, टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, खरसावां विधायक दशरथ गागराई, ईचागढ़ विधायक सविता महतो, झामुमो के केंद्रीय सचिव गणेश चौधरी, केंद्रीय सदस्य रामदास टुडू, केंद्रीय सदस्य कृष्णा बास्के, सरायकेला खरसावां झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉ सुवेंदु महतो, जिला उपाध्यक्ष अमृत महतो, गोपाल महतो,झारखंड मुक्ति मोर्चा के युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष डब्बा सोरेन, गौतम महतो, सूरज लाल महतो, राजेश भगत हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

