
उदित वाणी, जमशेदपुरः कदमा फार्म एरिया स्थित साउथ इंडियन एसोसिएशन श्री राम पादुका आश्रम में श्री श्री ललिताम्बल कामेश्वर कल्याण महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ 15 जुलाई शुक्रवार को हुआ. श्रीमती गीता नटराजन के नेतृत्व में लगभग 100 महिला सदस्यों ने शाम आश्रम परिसर में श्री ललिता सहस्रनाम का पाठ किया. बाद में आश्रम के पुजारियों द्वारा महा आरती की गई.
समापन पर प्रसिद्ध दक्षिण भारतीय भजन गायक डॉ आर गणेश, जो प्रसिद्ध कर्नाटक कलाकार महाराजा पुरम संथानम के शिष्य हैं, ने भक्ति गीत प्रस्तुत किया. उन्होंने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. कार्यक्रम के अंत में प्रबंध समिति के सदस्यों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया. कल्याण महोत्सव 16 व 17 जुलाई को भी आश्रम परिसर में होगा.

