उदित वाणी जमशेदपुरः जेएनएसी के द्वारा नक्शा विचलित कर निर्माण कार्य के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है. इस क्रम में अक्षेस के विशेष पदाधिकारी के द्वारा नक्शा विचलन करने वाले भवनों पर करवाई करते हुए 4 भवनों के बिजली-पानी का कनेक्शन काटने की कार्रवाई की गई . इसके तहत सोनारी स्थित होल्डिंग संख्या 628 जी+4 की बिजली पानी कनेक्शन काटा गया. इसी तरह होल्डिंग संख्या 434 जी+4 का बिजली-पानी कनेक्शन काटा गया. इसके अलावा होल्डिंग संख्या 408 जी+4 में चौथे तल का बिजली पानी कनेक्शन काटा गया और सील करने की कार्रवाई की गई. इसके अलावा ह्यूम पाइप, गुरुद्वारा के पास दुर्गा पूजा मैदान में नक्शा विचलन कर 4 तल्ले के निर्माणाधीन भवन को सील किया गया. उक्त अभियान में जमशेदपुर अक्षेस के नगर प्रबंधक के नेतृत्व में उड़न दस्ता दल, प्रभारी कर दारोगा क्षेत्रीय कर्मी एवं जुस्को के संयुक्त अभियान दल के लोग शामिल थे.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<


