उदित वाणी जमशेदपुरः 18वीं सीनियर राष्ट्रीय रोल बॉल प्रतियोगिता 2022 का आयोजन 19 से 22 मई तक महाराष्ट्र के पुणे में किया जा रहा है. झारखंड से पुरुष व महिला दोनों वर्गों की टीम इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए 18 मई को पुणे के लिए रवाना होगी। झारखंड टीम में चयनित खिलाड़ी टाटा स्टील रोल बॉल स्केटिंग ट्रेनिंग सेंटर, सरायकेला-खरसावां, रामगढ़ एवं हज़ारीबाग से हैं. इस मौके पर झारखंड रोल बॉल संघ के अध्यक्ष एवं रोल बॉल महासंघ के उपाध्यक्ष मनोज कुमार यादव एवं झारखंड रोल बॉल संघ के उपाध्यक्ष सुनीत कुमार ने झारखंड की टीम को शुभकामनाएं दी. 18वीं सीनियर राष्ट्रीय रोल बॉल के पुरुष व महिला टीम के पुरुष वर्ग में मोनू गुप्ता, मुकेश कुमार मुखी, श्रीकांत साहू, सुब्रता गोराई, मनमीत सिंह, पीयूष, वी. लोकेश्वर राव, मनमीत सिंह, नीलेश कुमार कुशवाहा, उज़ैर फ़ारान और प्रथम कश्यप शामिल हैं जबकि महिला टीम में ईशा सोनकर, लवली कुमारी, कोयना मृधा, रायमुनि जामुदा, सुहानी कुशवाहा, विश्वा प्रिया, नयशा सिंह, अदिति कुमारी, आशु कुमारी औऱ आद्या आनंद शामिल हैं। पुरुष टीम के कोच चंदेश्वर कुमार और महिला टीम की कोच ज्योति के अलावा टीम मैनेजर मोलोय कुमार मृधा हैं.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<


