उदित वाणी, रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्य के सरकारी और निजी चिकित्सा महाविद्यालयों में यूजी व पीजी चिकित्सा पाटयक्रमों में गलत जाति, स्थायी निवासी व ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र के आधार पर प्रवेश लेनेवालों के खिलाफ व्यापक जांच का आदेश दिया है. मुख्यमंत्री ने इसके लिए अंतर्विभागीय समिति गठित करने का निर्देश दिया. उन्होंने जांच के बाद प्रतिवेदन के आलोक में सीआईडी को एफआईआर दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई करने का भी आदेश दिया है तथा कहा कि स्ट्रे राउंड काउंसलिंग की तिथि बढ़ाने के लिए भारत सरकार को पत्र भेजा जाए. जिससे कि जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही स्टे राउंड काउंसलिंग आयोजित की जा सके.
Advertisement
<


