
उदित वाणी, रांची: झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की द्वितीय कार्यसमिति की बैठक रांची स्थित मारवाड़ी भवन में आयोजित हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल ने की, जबकि संचालन प्रांतीय महामंत्री विनोद जैन ने किया. अंत में धन्यवाद ज्ञापन पवन शर्मा द्वारा किया गया. बैठक में पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के सदस्यगण एवं प्रांतीय पदाधिकारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई.
पूर्वी सिंहभूम से कई पदाधिकारी रहे उपस्थित
बैठक में पूर्वी सिंहभूम जिले से प्रांतीय उपाध्यक्ष नंदकिशोर अग्रवाल, जिला अध्यक्ष मुकेश मित्तल, महासचिव प्रदीप मिश्रा, प्रांतीय संयुक्त महामंत्री विमल अग्रवाल, संयुक्त महासचिव आकाश शाह, काशीडीह समाज अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष दिलीप गोयल, कोषाध्यक्ष विजय गोयल, सचिव राम रत्न खंडेलवाल, उमेश कांवटिया, रतन सहरिया, श्रवण देबुका, धर्म चंद्र पोद्दार, विमल हरलूपका, संतोष अग्रवाल (कदमा), संतोष अग्रवाल (बालाजी), विनोद अग्रवाल सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे.
आर्थिक अनियमितता के मामले पर गंभीर मंथन
बैठक में पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष बसंत मित्तल द्वारा लगभग 25 लाख रुपये की राशि “मारवाड़ी सम्मेलन ट्रस्ट” के नाम पर स्थानांतरित किए जाने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया. बताया गया कि यह राशि अब तक प्रांतीय समिति को हस्तांतरित नहीं की गई है. ट्रस्ट द्वारा इस राशि से भवन निर्माण की बात कही गई, जिसे भ्रामक बताते हुए इस पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने पर विचार किया गया.
नए प्रांतीय उपाध्यक्ष का मनोनयन
धनबाद जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष कृष्णा अग्रवाल के इस्तीफे के बाद उन्हें झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन का प्रांतीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया.
राजस्थान महोत्सव 2026 की तैयारियों पर चर्चा
बैठक में आगामी मई माह में जमशेदपुर में आयोजित होने वाले राजस्थान महोत्सव 2026 की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई. पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा इस आयोजन को सफल बनाने के लिए रणनीति और व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया गया.
सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई बैठक
बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई, जिसमें संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने के लिए सभी सदस्यों ने अपने विचार रखे.

