उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.)ः श्री शनिदेव भक्त मंडली (ट्रस्ट) की टीम ने रक्त कैंसर से पीड़ित दो वर्षीय अयान के उपचार हेतु 63,355 रुपये की सहयोग राशि प्रदान की है, जिसे अयान के पिता निरंजन के सुपुर्द की गई. इस हेतु मंडली के द्वारा सदस्यों के आपसी सहयोग से 61 हजार रुपये तथा गत 23 मई के शरबत वितरण कैम्प के दिन राहगीरों से 2,355 रुपये संग्रहित किया गया था. वहीं, कुछ सदस्यों ने अयान के बेहतर उपचार हेतु रक्तदान भी किया. उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम निवासी निरंजन मर्दन्या का दो वर्षीय पुत्र अयान मर्दान्या का विगत छह माह से ओडिसा की राजधानी भुवनेश्वर स्थित एम्स में उपचार चल रहा है. मंडली सदस्य आशीष संगिरी के माध्यम से यह मामला मंडली के संज्ञान में आया तथा अयान के मामा राम प्रमाणिक ने मंडली के समक्ष मामले को विस्तृत रुप में रखा. उसके बाद 7 घंटे का सफर तय कर मंडली की टीम आज प्रातः समय एम्स, भुवेश्वर पहुँची थी. इस अवसर पर मंडली संरक्षक देवव्रत घोष सहित सचिव उज्जवल घोष, मंटू सिंह मोदक, कमलप्रमाणिक, आशीष बनर्जी, विनय चन्द्र दास, आशीष संगरी आदि उपस्थित थे.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<


