
उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.)ः आदित्यपुर में शेरे पंजाब चौक से लेकर उतम टेंट हाऊस तक निम्न स्तरीय गुणवत्ता वाले सड़क और नाली निर्माण के विरुद्ध राज्य के खाद्य आपूर्ति मंत्री बन्ना गुप्ता की अनुशंसा के बावजूद आदित्यपुर नगर निगम द्वारा अब-तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हो पायी है. इस संबंध में कार्रवाई हेतु आदित्यपुर नगर कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष रमेश बलमुचू के द्वारा आदित्यपुर नगर निगम को पत्र भेजा गया था. साथ ही राज्य सरकार के काबीना मंत्री बन्ना गुप्ता से भी इसकी लिखित शिकायत की गई थी. इस संबंध में श्री बलमुचू के द्वारा पुनः आदित्यपुर नगर निगम के प्रशासक को पत्र भेजकर कार्रवाई करने की माँग की है. उल्लेखनीय है कि लगभग 1.39 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित उक्त सड़क और नाली का निर्माण तिरुपति इंटरप्राईजेज प्रा0 लि0 द्वारा करया गया था.
