उदित वाणी जमशेदपुर : जुगसलाई थाना अंतर्गत दुखू मार्केट के पास ट्रेन की चपेट मे आकर एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान जुगसलाई नया बाजार निवासी राजेश साहू (45) के रूप में की गयी है. घटना के बाद आरपीएफ के सहयोग से पुलिस ने शव को एमजीएम पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं मृतक के बेटे राज साहू ने बताया कि उसके पिता राजेश साहू स्क्रैप का काम करते थे. वह रोज की तरह मंगलवार को स्क्रैप दुकान गये थे. तभी रात के करीब 11 बजे घर लौट रहे थे. वहीं दुखू मार्केट के पास रेल लाइन पार करने के दौरान हादसा हुआ. बेटे ने बताया कि आरपीएफ ने घटना की सूचना परिजनों को देर रात दी. आरपीएफ ने बताया कि उनके पिता को सिर में चोट लगी है, जिसके लिए उन्हें एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बुधवार सुबह वे आकर वे उन्हें देख सकते है. सुबह जब परिजन एमजीएम पहुंचे तो राजेश की मौत हो चुकी थी. उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना है. राहगीरों के मुताबिक जब वह रेल ट्रैक पार कर रहे थे तभी दोनों तरफ से ट्रेन आ गयी, जिसमें उनका पैर फस गया और वह ट्रेन की चपेट में आ गये. फिलहाल शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जायेगा.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<

