उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.)ः आदित्यपुर एवं आस-पास के स्थानों पर आज पारंपरिक तरीके से माँ विपततारिणी की पूजा-अर्चना की गई. और माँ विपततारिणी से परिवार की सुख-शांति और परिवार को विपदाओं से सुरक्षित रखने की कामना की गई. इस क्रम में आदित्यपुर थाना परिसर स्थित मन्दिर में महिला श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली, जो कि वहाँ माँ विपततारिणी की पूजा-अर्चना करने हेतु एकत्रित हुई थी. इस पूजा में अनानास का बहुत महत्व है, जिसे माँ के उपर चढ़ाया जाता है. वहीं, 13 प्रकार के फल-फूल और मिठाईयों से माँ की पूजा-अर्चना की जाती है. और पूजा के बाद महिलायें अपने परिवार के सदस्यों के हाथ में दुर्वा से बने लाल रंग का रक्षा सूत्र बाँधती है. उल्लेखनीय है कि झारखंड, बंगाल सहित आस-पास के राज्यों में आषाढ़ माह में माँ विपततारिणी की पूजा हर्षोल्लास के साथ की जाती है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<


