
उदित वाणी,जमशेदपुर: टिनप्लेट रिक्रिएशन एसोसिएशन के कर्मचारियों को 20 फीसदी बोनस मिलेगा. इसे लेकर प्रबंधन और यूनियन के बीच बुधवार को समझौता हुआ.
बोनस समझौता के कर्मचारियों को अधिकतम बोनस 44,077 रूपए और न्यूनतम बोनस 35,905 रूपए मिलेगा. बोनस का लाभ 30 कर्मचारियों को मिलेगा.
बोनस समझौता पर हस्ताक्षर एसोसिएशन के चेयरमैन हरजीत सिंह, प्रेसीडेन्ट राजेश कुमार, एन स्वामिनाथन, डी चटर्जी और गुरप्रीत सिंह जबकि यूनियन की ओर से प्रेसीडेन्ट राकेश्वर पांडेय, बीके डिंडा और अन्य पदाधिकारियों ने
किया.
Advertisement
<

