
उदित वाणी चांडिल: अनुमंडल अंतर्गत ईचागढ़ प्रखंड के लेपाटांड़ बनडीह में बुधवार 24 जुलाई को सुख, शांति, समृद्धि, स्वच्छ, शिक्षा और स्वस्थ अभियान के बैनर तले बुधराम उरांव की अध्यक्षतामें एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर ईचागढ़ के समाजसेवी झारखंड आंदोलनकारी सह स्वच्छ चांडिल स्वस्थ चांडिल के संस्थापक सुखराम हेंब्रम उपस्थित हुए। लेपाटांड़ के बनडीह में चार महिला समिति के बीच मुख्य अतिथि के द्वारा 100 रजिस्टर और कलम का वितरण किया गया। श्री हेंब्रम ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे ईचागढ़ विधानसभा में प्रतिदिन डोर टू डोर अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत इस बात की जानकारी मिल रही है कि आज भी ईचागढ़ के लोग लगभग सभी सरकारी योजनाओं से वंचित है। लेकिन इन दिनों वैसे सभी वंचित लोगों को प्रत्येक दिन अपने स्तर से चिन्हित किया जा रहा है, और सरकार के सभी महत्वाकांक्षी योजना से लाभान्वित करने का काम किया जा रहा है। श्री हेंब्रम के के द्वारा अब तक के किए गए कार्य के आधार मानते हुए क्षेत्र के लोगों ने कंठमुक्त होकर प्रशंसा किया। वहीं आगे कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने श्री हेंब्रम को आगामी विधानसभा चुनाव में उतरने की नसीहत तक दे डाली लोगों ने कहा 35 सालों से हमें बाहरियों ने लुटा है अब और बर्दाश्त नहीं होता। इस अवसर पर मुखिया रागिनी उरांव, पुईतु उरांव, दिवाकर उरांव, पुष्पा सिंह मानकी, शांति सिंह मुंडा, दिलीप सिंह मुंडा, विजय उरांव, मेघा उरांव, गुरुपद हांसदा, हाड़ीराम सोरेन, भास्कर टुडू, राजेन टुडु सहित सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे।

