उदित वाणी आदित्यपुर : विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर एस टाईप दुर्गा पूजा मैदान, आदित्यपुर में आज पौधारोपण कार्यक्रम आहूत किया गया, जो कि लगातार दो माह तक चलेगा. इसकी शुरुआत 87 वर्षीय बुजुर्ग विशेश्वर सिंह तथा 6 वर्षीया बच्ची अनन्या ठाकुर के द्वारा किया गया. मौके पर रेनटेक के निदेशक विमल कुमार सिंह, मंजू ठाकुर तथा प्रकाश मेहता ने अपने विचार रखे. कार्यक्रम की अध्यक्षता संजीव कुमार सिंह उर्फ बबुआ सिंह ने तथा संचालन ओमप्रकाश खाँ सोनू ने किया. इस अवसर पर अरविन्द, परमेश्वर साह, योगेन्द्र पंडित, अनिल कुमार चौधरी, नीरु सिंह, संजीव कुमार, मोहन तिवारी, रंजीत कुमार सिंह, धर्मेन्द्र कुमार, बी पी यादव, गिरीश प्रसाद सिन्हा, सतीश प्रसाद, ज्योतिष चन्द्र राय, बी पी ओझा, आनन्द आदि उपस्थित थे. धन्यवाद ज्ञापन हेमन्त ठाकुर ने किया.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<


