
उदित वाणी जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 और 16 सितंबर 2024 को देश के विभिन्न हिस्सों में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों और रेलवे परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। पहले 15 सितंबर को 10 वंदे भारत एक्सप्रेस और पहले 20 कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को लॉन्च करने का कार्यक्रम था, लेकिन ताजा आदेश के अनुसार, 15 सितंबर को केवल झारखंड से संबंधित 6 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई जाएगी और झारखंड की रेलवे परियोजनाओं का अनावरण किया जाएगा। शेष कार्यक्रम 16 सितंबर को आयोजित होंगे, जब प्रधानमंत्री अहमदाबाद से अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।
15 सितंबर 2024 को झारखंड से संबंधित 6 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का उद्घाटन:
1. टाटानगर – पटना (दक्षिण पूर्व रेलवे), उद्घाटन यात्रा टाटानगर से होगी।
2. वाराणसी – देवघर (उत्तर रेलवे), उद्घाटन यात्रा देवघर से होगी।
3. टाटानगर – ब्रह्मपुर (दक्षिण पूर्व रेलवे), उद्घाटन यात्रा ब्रह्मपुर से होगी।
4. हावड़ा – धनबाद – गया (पूर्व रेलवे), उद्घाटन यात्रा गया से होगी।
5. हावड़ा – दुमका – भागलपुर (पूर्व रेलवे), उद्घाटन यात्रा भागलपुर से होगी।
6. हावड़ा – टाटानगर – राउरकेला (दक्षिण पूर्व रेलवे), उद्घाटन यात्रा राउरकेला से होगी।
16 सितंबर 2024 को अन्य वंदे भारत और वंदे मेट्रो ट्रेनों का उद्घाटन: 16 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी अहमदाबाद से अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसमें पहली वंदे मेट्रो ट्रेन शामिल होगी, जो भुज से अहमदाबाद के बीच चलेगी। इसके अलावा निम्नलिखित वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का भी उद्घाटन किया जाएगा:
1. नागपुर – सिकंदराबाद
2. पुणे – हुबली
3. कोल्हापुर – सीएसटी/मुंबई
4. दुर्ग – विशाखापत्तनम (रायपुर से उद्घाटन)
5. आगरा – बनारस
इन सभी नई ट्रेनों से यात्रियों को और अधिक सुविधा मिलेगी और रेलवे नेटवर्क में सुधार होगा।
