
उदित वाणी, जमशेदपुर: रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। प्रशासन द्वारा आम नागरिकों की सुविधा और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए विशेष आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर लोग तुरंत सहायता प्राप्त कर सकें.
प्रशासन ने सभी जमशेदपुर वासियों से अपील की है कि वे आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ पर्व मनाएं। किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और यदि कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आती है तो तत्काल प्रशासन को सूचित करें।
अधिकारियों ने बताया कि पर्व के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है और लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
साथ ही लोगों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का सहयोग करने की अपील की गई है, जिससे रामनवमी का पर्व पूरे शहर में शांति और उल्लास के साथ मनाया जा सके।
जारी किए गए प्रमुख हेल्पलाइन नंबर
जिला नियंत्रण कक्ष
• 0657-2440111
• 2221718
• 2221717
जिला प्रशासन
• उपायुक्त: 8986606951
पुलिस विभाग
• वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP): 9431706480
• पुलिस अधीक्षक (नगर): 9471190203
• पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण): 9470199228
• टोल फ्री: 100 / 112 / 7091091825
• पीसीआर: 0657-2431030
अन्य प्रशासनिक अधिकारी
• अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था): 9934584319
• अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम: 9431117832
• अनुमंडल पदाधिकारी, घाटशिला: 9477737649
नगर निकाय
• उप नगर आयुक्त/मानगो: 9471725252
• कार्यपालक पदाधिकारी, जुगसलाई: 8287999667
मेडिकल सेवाएं
• 9431055503
• 9304389995
अग्निशमन सेवा (फायर ब्रिगेड) 24×7
• 0657-2431036
• 7294944101
• 2431915
विद्युत नियंत्रण कक्ष 24×7
• 9431135952
• 9341495727
• 7634828985
• 9341485328
• 9801112664
पेयजल एवं जलापूर्ति
• 7782852739
• 7541824824

