
उदित वाणी, जमशेदपुर: जमशेदपुर न्यायालय के वरीय अधिवक्ता और सोनारी थाना शांति समिति के सचिव सुधीर कुमार पप्पू के नेतृत्व में सोनारी थाना शांति समिति के सदस्यों ने ईद मिलादुन नबी पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
सोनारी थाना प्रशासन के अधिकारियों के साथ समिति के सदस्यों ने सुबह 11:00 बजे से सोनारी क्रिश्चियन बस्ती मैदान में मौजूद रहकर अपने सामाजिक कर्तव्य का पालन किया। इसके बाद, सोनारी मुस्लिम लंगर कमेटी के आमंत्रण पर समिति के सदस्यों ने टाटा स्टील मेन ऑफिस गोल चक्कर पर पर्व में आए लोगों के लिए सहायता शिविर में सेवा प्रदान की।
सोनारी थाना शांति समिति के सचिव सुधीर कुमार पप्पू ने शांति समिति के सदस्यों, सोनारी थाना के पदाधिकारियों और मुस्लिम समुदाय के लोगों को शांति और सौहार्दपूर्ण तरीके से जुलूस को संपन्न करवाने के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सोनारी थाना शांति समिति के वरीय सदस्य त्रिभुवन यादव, प्रदीप लाल, कबी बेहरा, प्रेम सिंह, भोलानाथ साहू, अरविंद सिंह और सर्वेश कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे।

