
उदित वाणी जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना अंतर्गत रविवार की देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, चलती हुई कार में अचानक से आग लगी और देखते-देखते कार आग के गोले में तब्दील हो गई, हालांकि कार में सवार तीनों लोग समय रहते कार से बाहर निकल गए, जिससे तीन की जान बच गई, आग लगते ही पूरे सड़क पर अफरा तफरी का मोहाल हो गया था। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया, दमकल की गाड़ी पहुंचने से पहले ही कार पूरी तरह से जलकर राख हो चुकी थी, बताया जा रहा है की चलती कर में बैटरी से चिंगारी निकली और अचानक तेल की टंकी में आग लग गई l
Advertisement
<

