उदित वाणी नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव की जारी प्रक्रिया के बीच शनिवार को कांग्रेस पार्टी को ओडिशा से बड़ा झटका लगा. राज्य की पुरी लोकसभा सीट की कांग्रेस प्रत्याशी सुचारिता मोहंती ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया.उन्होंने कांग्रेस से अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली है.कांग्रेस प्रत्याशी के नाम वापस लेने के बाद अब भाजपा उम्मीदवार संबित पात्रा का रास्ता साफ होता दिख रहा है.फंड की कमी का हवाला देकर सुचारिता मोहंती ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है. उन्होंने कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल को पत्र लिखकर बताया था कि पार्टी की तरफ से राशि नहीं मिलने की वजह से वह चुनाव प्रचार भी नहीं कर पा रही हैं.पुरी सीट से कांग्रेस का टिकट लौटाने वाली मोहंती ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भी सात सीटों पर कमजोर प्रत्याशियों को मैदान में उतारा गया है। मोहंती ने कहा कि वे चाहती थी कि विधानसभा सीटों पर मजबूत प्रत्याशी हों तो लोकसभा के लिए प्रचार में भी आसानी हो.उन्होंने कहा, हमारे विरोधियों के पास अच्छा पैसा है. मैंने सोशल मीडिया पर डोनेशन के लिए भी कैंपेन चलाया था लेकिन इतने कम समय में पैसा नहीं जुटाया जा सकता. मैंने लोगों पर आधारित कैंपेन भी चलाने की कोशिश की लेकिन इसके लिए भी कुछ पैसा चाहिए होता है. अब समय बहुत कम बचा था ऐसे में मुझे टिकट लौटाना पड़ा.उन्होंने बताया कि आम तौर पर पार्टी प्रत्याशियों को फंड देती है भाजपा ने इतने प्रतिबंध लगा दिए हैं कि पार्टी के लिए भी मुश्किल हो रहा है. पार्टी के सामने भी बड़ी चुनौती है। भाजपा नहीं चाहती की कांग्रेस ठीक से प्रचार कर पाए. ऐसे में पार्टी भी मजबूर है और वह अपने प्रत्याशियों की मदद नहीं कर पा रही है.25 मई को छठे चरण में पुरी सीट पर मतदान होना है.बता दें कि इससे पहले सूरत सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी रहे नीलेश कुम्भणी का नामांकन ही रद्द हो गया था. इसके अलावा अन्य प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया. इस तरह भाजपा के मुकेश कुमार चुनाव होने से पहले ही निर्विरोध जीत गए। वहीं इंदौर से कांग्रेस ने अक्षय बम को उम्मीदवार बनाया था. बाद में उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया. अब इंदौर सीट पर भी कांग्रेस का कोई उम्मीदवार नहीं है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Jamshedpur:पुरी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव लड़ने से किया इनकार, जानिए क्या है कारण? किसकी राह हो रही आसान
Advertisement
<


