उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.)ः महापर्व छठ के मौके पर झारखंड क्षत्रीय युवा संघ के द्वारा जयप्रकाश उद्यान, आदित्यपुर में खरकई घाट पर सेवा शिविर लगाया गया. शिविर का उदघाटन मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित राज्य के पूर्व मंत्री सह जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने फीता काटकर किया. मौके पर झारखंड क्षत्रीय संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष शंभूनाथ सिंह तथा संरक्षक नन्द कुमार सिंह प्रमुख रुप से उपस्थित थे. छठ घाट का निरीक्षण करने के क्रम में सरायकेला की अनुमंडल पदाधिकारी पारुल सिंह संघ के शिविर में भी पहुँची, जहाँ संघ के संरक्षक नन्द कुमार सिंह की अगुआयी में युवा संघ के सदस्यों के द्वारा उनकी आगवानी की गई. आयोजन को सफल बनाने में क्षत्रीय युवा संघ के अमरेन्द्र सिंह, कुमार प्रभाकर सिंह, अमित सिंह, तेज प्रताप सिंह, रोहित सिंह आदि का योगदान सराहनीय रहा.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<


