
जमशेदपुर: आगामी 1 मई को मजदूर दिवस (मई दिवस) के ऐतिहासिक अवसर पर जमशेदपुर में एक विशाल रैली और भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. इसे लेकर मंगलवार को संयुक्त कार्य समिति (Joint Action Committee) की एक महत्वपूर्ण बैठक तार कंपनी यूनियन कार्यालय में संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता विभिन्न यूनियनों के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने की.
टाटा मोटर्स से आदित्यपुर तक हुंकार भरेंगे मजदूर
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मजदूर दिवस पर आयोजित विशाल जुलूस टाटा मोटर्स यूनियन कार्यालय से प्रारंभ होगा. यह रैली टाटा स्टील वायर डिवीजन, टिनप्लेट डिवीजन के सामने मुख्य सड़क, साकची गोलचक्कर, जुस्को टाउन कार्यालय और बिष्टुपुर मुख्य सड़क होते हुए आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर सभागृह पहुंचेगी. वहां सरायकेला-खरसावां इंटक जिलाध्यक्ष के.पी. तिवारी की अध्यक्षता में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.
अधिकारों के प्रति एकजुट होंगे श्रमिक
अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने कहा कि सभी यूनियन अपने-अपने क्षेत्रों में बैनर और इंटक के झंडे लगाकर मजदूरों को एकजुट करेंगे. इस अभियान का उद्देश्य श्रमिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और संगठन की शक्ति का प्रदर्शन करना है. बैठक का संचालन संयुक्त कार्य समिति के संयोजक श्री विनोद राय ने किया.
मजदूर नेताओं की रही उपस्थिति
इस उच्चस्तरीय बैठक में शहर के विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के प्रमुख नेता शामिल हुए, जिनमें मुख्य रूप से:
• महिला नेतृत्व: राष्ट्रीय इंटक महिला अध्यक्षा देविका सिंह, बेबी कुमारी, प्रिया महतो, रीता शर्मा, शिखा चौधरी और शशि आचार्या.
• टाटा मोटर्स: अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आर.के. सिंह, मनोज सिंह और सुशील कुमार भगत.
• इंटक पदाधिकारी: के.पी. तिवारी (सरायकेला-खरसावां जिलाध्यक्ष), राणा सिंह (कोल्हान प्रभारी), राजेश सिंह राजू (जमशेदपुर जिलाध्यक्ष), बीरबल सिंह (ग्रामीण जिलाध्यक्ष).
• विभिन्न यूनियन प्रतिनिधि: परविंदर सिंह सोहेल व मनोज कुमार सिंह (टिनप्लेट), श्रीकांत सिंह व पंकज कुमार सिंह (तार कंपनी), अमित सरकार (जेमको), ददन सिंह (होटल एवं रेस्टोरेंट), पिंटू श्रीवास्तव (टाटा पावर), संजीव श्रीवास्तव (नूवोको), विजय खां (टाटा ब्लूसकोप), दिनेश कुमार उपाध्याय व शिवलखन सिंह (टाटा स्टील मजदूर यूनियन), संजय कुमार व अंजनी कुमार (TRF) सहित अन्य नेता उपस्थित थे.
(Joint Action Committee Jamshedpur news, Rakeshwar Pandey INTUC Jamshedpur, Labor Day Rally Jamshedpur 2026, Tata Motors Union meeting, Jamshedpur INTUC May Day event, KP Tiwari INTUC Seraikela, Vinod Rai JAC Jamshedpur)

