उदित वाणी जमशेदपुर : बिस्टुपुर डायगोनल रोड के अरुण कुमार छाबड़ा मुश्किल में हैं और स्थानीय अदालत में उनके खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में संज्ञान लेते हुए कोर्ट में 30 मई को उपस्थिति होने के लिए नोटिस जारी कर दिया है। आशियाना एंक्लेव निवासी राजीव सेनगुप्ता की ओर से स्थानीय अदालत में अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने न्यायिक दंडाधिकारी रंजय कुमार की अदालत में शिकायत वाद दाखिल किया था, अधिवक्ता के अनुसार राजीव सेनगुप्ता की फर्म बिग डोर्स डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड है। अरुण से दोस्ती थी और उससे 30 लाख रुपया दोस्ताना कर्ज लिया था। उसके एवज में चेक दिए थे। 30 लाख में सेवा 27 लाख 80 हजार चेक एवं नगद के माध्यम से दे चुका है। उसने अपने चेक वापस मांगे लेकिन अरुण ने नहीं दिए और अब उसका गलत उपयोग कर रहा है। इतना ही नहीं अभियुक्त उसके घर आया और जान मारने की भी धमकी दी थी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<


