उदित वाणी जमशेदपुर : घाघीडीह स्थित सेंट्रल जेल में पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त रुप से छापामारी की है. सुबह करीब नौ बजे ही य छापामारी शुरू की गयी है. जेल को लेकर इडी समेत अन्य जांच एजेंसियों ने प्रशासन को आगाह किया था, जिसके आधार पर जांच शुरू की गयी है. सूत्रों के मुताबिक, जांच में कई खामियां पायी गयी है. मोबाइल फोन और चार्जर के बारे में भी पता लगा है. बताया जाता है कि इस दौरान हर वार्ड, हर गली, हर शौचालय तक की जांच की गयी है. इस जांच से हड़कंप मच गया है। रांची में इससे पहले मंगलवार को जांच की गयी थी, जिसमें कुछ खास पता नहीं चल पाया था. यह आरोप सामने आया है कि हाल के दिनों में जेलों में अपराधियों को सुविधाएं मुहैया करायी जा रही है, जिसके माध्यम से अपराध का संचालन जेलों से ही हो रहा है. अचानक से हुई इस कार्रवाई के बाद जेल से लेकर अपराध जगत में हड़कंप मच
गया है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<

