उदित वाणी, जमशेदपुर : मारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा द्वारा गणगौर महोत्सव को लेकर जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं। 21 मार्च 2026 (शनिवार) को शाम 4 बजे साकची स्थित स्वर्णरेखा नदी घाट में सामूहिक गणगौर विसर्जन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में 2000 से अधिक महिलाएं शामिल होंगी।
राजस्थानी परिधान में दिखेगा सांस्कृतिक रंग
कार्यक्रम में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आई मारवाड़ी समाज की महिलाएं पारंपरिक राजस्थानी परिधान में सजधज कर भाग लेंगी। महिलाएं सामूहिक रूप से गणगौर और जंवारा का विसर्जन करेंगी।
16 दिनों तक चलता है गणगौर पर्व
गणगौर मारवाड़ी समाज का प्रमुख लोक पर्व है, जो होली के दूसरे दिन से शुरू होकर 16 दिनों तक चलता है। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को इसकी विशेष पूजा होती है। इस दिन कुंवारी कन्याएं और सुहागन महिलाएं व्रत रखकर माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा करती हैं।
नाच-गान और पूजा के साथ होगा विसर्जन
सम्मेलन के कोषाध्यक्ष सन्नी संघी ने बताया कि विसर्जन समारोह में महिलाएं नाच-गाकर और पूजा-अर्चना के साथ हर्षोल्लास से गणगौर एवं जंवारा का विसर्जन करेंगी। इस अवसर पर शाखा की ओर से सभी ब्यावली बेटियों और बहुओं को उपहार देकर सम्मानित भी किया जाएगा।
आयोजन को सफल बनाने में जुटी टीम
इस आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष बजरंगलाल अग्रवाल, सचिव बबलु अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सन्नी संघी, पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश रिंगसिया, संतोष अग्रवाल, पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, निर्मल पटवारी, कुशल गनेड़ीवाल सहित कई सदस्य सक्रिय रूप से लगे हुए हैं।
(गणगौर विसर्जन जमशेदपुर, साकची स्वर्णरेखा घाट, मारवाड़ी सम्मेलन साकची, गणगौर महोत्सव 2026, राजस्थानी परिधान महिलाएं, गणगौर पूजा झारखंड, Gangaur Visarjan Jamshedpur, Sakchi Swarnarekha Ghat event, Marwari Samaj Gangaur festival, Gangaur festival 2026 India, Rajasthani traditional dress women, Gangaur puja celebration)


