उदित वाणी,जमशेदपुर : जमशेदपुर एफसी का यूथ डेवलपमेंट प्रोग्राम इस सीज़न में भी अच्छी तरक्की कर रहा है. अंडर-14 और अंडर-16 दोनों टीमें अपनी-अपनी AIFF यूथ लीग के फ़ाइनल राउंड के लिए के लिए तैयार हैं. अंडर-14 टीम एक शानदार कैंपेन के दम पर फाइनल राउंड में पहुंची है, जिसने ज़ोनल स्टेज में सभी 10 मैच जीतकर ग्रुप G चैंपियन बनी. टीम ने 39 गोल किए और सिर्फ दो खाए, जिससे पूरे कॉम्पिटिशन में उनका दबदबा दिखा.
खास बात यह है कि टीम में झारखंड के 19 खिलाड़ी हैं और यह क्लब के पहले पूरी तरह से रेजिडेंशियल अंडर-14 सेटअप का हिस्सा है, जो ग्रासरूट डेवलपमेंट और लोकल टैलेंट की पहचान पर खास फोकस दिखाता है. महाबलीपुरम में, टीम आज (2 मई को शाम 4:30 बजे से) मिनर्वा फुटबॉल एकेडमी के खिलाफ अपने कैंपेन की शुरुआत करेगी. वही सोमवार 4 मई को फुटबॉल क्लब मैंगलोर और 6 मई को फुटबॉल 4 चेंज एकेडमी के खिलाफ मैच होंगे.


