उदित वाणी जमशेदपुर : शहर में नौजवान नशा का शिकार हो रहे है। इसी क्रम में नशे के आदि युवक अब आत्महत्या जैसी घटनाओं को अपना रहे हैं ताजा मामला कपाली का है जहां अनवर हुसैन नामक शख्स ने अपने हाथ के नस को काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। आपको बता दे की आत्महत्या का प्रयास करने वाले युवक का नाम अनवर हुसैन है, उसके रिश्तेदार ने बताया कि अनवर हुसैन नशे का आदी है उसे नशा मुक्ति केंद्र रांची में भर्ती भी कराया गया था कई बार उसने आत्महत्या का प्रयास किया है दोबारा फिर उसने इस घटना को अंजाम दिया है उन्होंने बताया कि नशा करने के लिए पैसा परिजनों द्वारा नहीं देने पर अनवर अपना आपा खो बैठता है और फिर आत्महत्या जैसी घटना को अंजाम देने की कोशिश करता है उन्होंने कहा कि आज उसके द्वारा हाथ का नस काटने का प्रयास किया गया है जिसे गंभीर हालत में एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<


