उदित वाणी जमशेदपुर : बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के भक्तिनगर में एक ट्रांसपोर्टर के घर में बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। ट्रांसपोर्टर छोटू राय के घर पर गुरुवार रात चोरों ने धावा बोला और लाखों के आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गए। चोरों ने अलमीरा खोलकर उसमें रखे लगभग 8 लाख रुपये के आभूषण और 72 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए।पीड़ित छोटू राय ने इस घटना के संबंध में बर्मामाइंस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। बताया गया कि घटना के समय छोटू राय अपने परिवार के साथ कमरे में सो रहे थे। शुक्रवार सुबह जब उनकी नींद खुली, तो उन्होंने घर का पिछला दरवाजा और अलमीरा खुला पाया। चोरों ने अलमीरा से चाबी का गुच्छा और छोटू राय का एक कपड़ा आंगन में फेंक दिया था।छोटू राय ने आशंका जताई है कि चोरों ने नशीला पदार्थ का स्प्रे मारकर परिवार को बेहोश कर दिया और फिर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चोर घर के पीछे की चहारदिवारी फांदकर घर में दाखिल हुए थे।राय के अनुसार, घर में रखी नकदी ट्रक की किश्त जमा करने के लिए रखी गई थी। घटना के बाद पुलिस ने आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है और मामले की छानबीन जारी है।इस चोरी की घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है, और पुलिस जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने के प्रयास में जुटी है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Jamshedpur: भक्तिनगर में ट्रांसपोर्टर के घर में लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी
Advertisement
<


