उदित वाणी जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के जवाहर नगर रोड नंबर 14 में सोमवार की रात को चोरों ने दो घरों को निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया। अनवर अली नामक व्यक्ति के घर से 9 हजार रुपये नकद और एक मोबाइल चोरी हो गया। अनवर ने बताया कि मोबाइल कवर के पीछे उन्होंने 3500 रुपये अतिरिक्त रखे थे, जो भी चोरी हो गए। घटना के बारे में अनवर अली ने बताया कि चोर घर के पिलर के सहारे छत पर पहुंचे और वहां से घर के अंदर घुसकर चोरी की। परिवार के लोग जब सुबह जागे, तो देखा कि घर में चोरी हो चुकी थी। चोरों ने पड़ोस में रहने वाली हलीमा के घर पर भी चोरी करने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें वहां से खाली हाथ लौटना पड़ा। अनवर अली ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक पुलिस को चोरों का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और जांच जारी है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Jamshedpur: जवाहर नगर में चोरी की वारदात, अनवर अली के घर से नकदी और मोबाइल चोरी
See also Jamshedpur : टेल्को थाना क्षेत्र में फिजियोथेरेपी के लिए जा रहे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या
Advertisement
<


