उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.)ः राज्य के पूर्व मुख्य मंत्री चंपाई सोरेन दो दिवसीय दौरे के क्रम में आज अपने गृह विधान सभा क्षेत्र सरायकेला पहुंचे. इस क्रम में आदित्यपुर पहुंचे श्री सोरेन ने राँची मे संपन्न हुई उलगुलान रैली के पूर्णतः सफल होने का दावा किया तथा कहा कि रैली में देश भर से पहुंचे इंडिया गठबंधन के नेताओं ने अपनी एकजुटता का परिचय दिया है, जिसका नतीजा लोकसभा चुनाव में देखने को मिलेगा. श्री सोरेन ने राज्य की सभी 14 लोकसभा सीट पर इंडिया गठबंधन की जीत का दावा भी किया.
उन्होंने केन्द्र की मोदी सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि 10 सालों में 80 करोड़ लोगों को 5 किलो चावल देने की गारंटी सिर्फ सरकार के पास है। जबकि महंगाई, बेरोजगारी दूर करने मोदी सरकार ने कोई काम नहीं किया, बेघर को छत तक नसीब नहीं हो सका, झारखंड में 8 लाख से अधिक पीएम आवास के आवेदनों को रद्द किया गया. बाद में झारखंड सरकार ने अबुआ आवास के माध्यम से वैसे लोगों को आवास देने की पहल की है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Jamshedpur: 10 साल मे 80 करोड़ आबादी को 5 किलो चावल देना, यही है मोदी की गारंटी.. चंपाई
Advertisement
<


