
उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.): आदित्यपुर-2 के मार्ग संख्या- 19 (कुलुपटाँगा बस्ती) स्थित कार्यालय में आज जिला इंटक के पूर्व कोषाध्यक्ष स्वर्गीय शिबू प्रधान जी की 47वीं जयंती मनाई गई. वहीं, स्व प्रधान की स्मृति में एक आम का पौधा भी लगाया गया, जिसका नाम प्रधान वृक्ष रखा गया. इस अवसर पर कॉंग्रेस के वरिष्ठ नेता दिवाकर झा, राजमंगल ठाकुर, जगदीश नारायण चौबे, खिरोद सरदार, जितेंद्र मिश्रा, सपन प्रधान, अर्जुन प्रधान, मिसर बनसारिया, मंजू सिंह, सुबोध प्रधान, अमित रावत, अशोक सिंह, अजित प्रधान आदि उपस्थित थे.
Advertisement
<

