
पूर्वी सिंहभूम में सामान्य से अधिक बारिश, जानिए कैसा रहेगा मौसम
उदित वाणी, जमशेदपुर: झारखंड में समंदर के डिप्रेशन का असर अभी दो दिन तक और रहेगा. मौसम विभाग का कहना है कि ओडिशा के तट पर बने कम दबाव के क्षेत्र (डिप्रेशन) के चलते लगातार बारिश हो रही है.
मौसम विभाग का पुर्वानुमान है कि अगले दो दिन तक पूर्वी सिंहभूम समेत पूरे झारखंड में जोरदार बारिश के साथ तेज गर्जना होगी. 14 फरवरी को भी मूसलाधार बारिश होने का अनुमान है. 15 जनवरी से डिप्रेशन के कम होने के बाद मौसम साफ होना शुरू होगा.
पूर्वी सिंहभूम में 1269 मिमी बारिश
भले ही झारखंड के कई जिलों में सूखे की स्थिति है लेकिन पूर्वी सिंहभूम में 13 सितंबर तक 1269 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से अधिक है. हर साल जिले में एक हजार से 1200 मिमी के बीच बारिश होती है.
जबकि इस साल सामान्य से ज्यादा बारिश हो चुकी है. मौसम विभाग का कहना है कि वैसे तो कुछ साल जिले में दो हजार मिमी तक बारिश हुई है लेकिन इस साल सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है और अभी और होने का अनुमान है.

